UK: लालकुआं–राजकोट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 17 मई से चलेगी, यात्रियों को मिलेगी राहत

रेलवे प्रशासन ने ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा के लिए लालकुआं और राजकोट के बीच एक साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 17 मई से 12 जुलाई तक कुल नौ फेरों के लिए संचालित की जाएगी। गाड़ी संख्या 05045 लालकुआं से राजकोट के लिए 17 मई से 12 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को दोपहर 12:35 बजे प्रस्थान करेगी। यह अगले दिन शाम 6:10 बजे राजकोट पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05046 राजकोट से लालकुआं के लिए 18 मई से 13 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को रात 10:30 बजे रवाना होगी। इस विशेष ट्रेन में विभिन्न श्रेणियों के कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इनमें दो एसएलआरडी, 11 शयनयान, दो वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, एक वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी और चार सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच शामिल हैं।

#CityStates #Nainital #UttarakhandNews #UkNews #LalkuanNews #LalkuanRajkotSpecialTrain #WeeklySummerSpecialTrain #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 06, 2026, 09:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UK: लालकुआं–राजकोट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 17 मई से चलेगी, यात्रियों को मिलेगी राहत #CityStates #Nainital #UttarakhandNews #UkNews #LalkuanNews #LalkuanRajkotSpecialTrain #WeeklySummerSpecialTrain #VaranasiLiveNews