Kanpur: शहर के 19 स्कूलों की मान्यता समाप्त, पढ़ाई और परीक्षाओं से रहे थे गायब, शैक्षिक रिकॉर्ड होंगे सुरक्षित
कानपुर में लंबे समय तक बोर्ड परीक्षा में शामिल न होने वाले 19 वित्तविहीन स्कूलों की मान्यता को समाप्त हो गई हैं। डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि स्वतः मान्यता समाप्त विद्यालयों के शैक्षिक अभिलेखों को संरक्षित कराया जाएगा। इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम-1921 के विनियमों के तहत 10वीं या 12वीं स्तर के ऐसे विद्यालयों की मान्यता स्वत: समाप्त हो जाती है, जिसके लगातार दो वर्ष तक कोई छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए या कक्षाएं संचालित नहीं हुईं। शैक्षिक सत्र 2024-25 एवं 2025-26 में 19 विद्यालय से कोई भी छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुआ और न ही कक्षाएं संचालित हुईं।
#CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurEducation #SchoolAffiliationCancelled #DiosKanpur #UttarPradeshEducation #KanpurEducationNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 19, 2026, 10:04 IST
Kanpur: शहर के 19 स्कूलों की मान्यता समाप्त, पढ़ाई और परीक्षाओं से रहे थे गायब, शैक्षिक रिकॉर्ड होंगे सुरक्षित #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurEducation #SchoolAffiliationCancelled #DiosKanpur #UttarPradeshEducation #KanpurEducationNews #VaranasiLiveNews
