कानपुर: दिवाली से पहले जगमगाएगा शहर, अभियान चलाकर दुरुस्त की जाने लगीं लाइटें, नगर आयुक्त ने दिए निर्देश
कानपुर में दिवाली से पहले शहर की बदहाल मार्ग प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। शहर की खराब स्ट्रीट लाइटों को लेकर संवाद न्यूज एजेंसी की ओर से मंगलवार को प्रकाशित की गई खबर का नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने संज्ञान लिया। उन्होंने मार्ग प्रकाश विभाग के अधिकारियों को दिन-रात अभियान चलाकर सभी खराब लाइटें ठीक कराने के निर्देश दिए। इसके बाद मंगलवार सुबह से ही विभागीय टीमें वाहनों के साथ सड़कों पर उतर गईं। जीटी रोड, कालपी रोड समेत कई प्रमुख मार्गों पर मरम्मत का काम शुरू किया गया। कालपी रोड पर विजयनगर से फजलगंज चौराहे तक चार और पनकी धाम मंदिर से स्टेशन मार्ग पर दो खराब स्ट्रीट लाइटें ठीक की गईं।
#CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurMunicipalCorporation #StreetLightCampaign #MunicipalCommissionerArpitUpadhyay #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 04, 2026, 10:02 IST
कानपुर: दिवाली से पहले जगमगाएगा शहर, अभियान चलाकर दुरुस्त की जाने लगीं लाइटें, नगर आयुक्त ने दिए निर्देश #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurMunicipalCorporation #StreetLightCampaign #MunicipalCommissionerArpitUpadhyay #VaranasiLiveNews
