कन्नौज: पत्नी भगाने की रंजिश में हैवानियत, आरोपी की मां को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर

कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र मं पत्नी को भगाकर ले जाने के आरोपी की मां को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। घटना के बाद महिला का पति फरार हो गया। आनन-फानन परिजन उसे लेकर सौ शैय्या अस्पताल पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद सैफई के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। ग्राम तिगुड़िया निवासी सोनतारा (65) का बेटा अनुज राजस्थान के हनुमान गढ़ी में ईंट भट्ठे पर काम करता था। वहां पर तालग्राम के बेहटा खास निवासी सर्वेश भी मजदूरी करता था। उसके साथी सर्वेश की पत्नी महेश्वरी भी रहती थी। आरोप है कि 10 दिन पहले महेश्वरी को अनुज अपने साथ लेकर चला गया, जिसके बाद से सर्वेश उसके परिवार से रंजिश मान रहा था।

#CityStates #Crime #Kanpur #Kannauj #KannaujNews #KannaujCrimeNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2026, 07:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कन्नौज: पत्नी भगाने की रंजिश में हैवानियत, आरोपी की मां को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर #CityStates #Crime #Kanpur #Kannauj #KannaujNews #KannaujCrimeNews #VaranasiLiveNews