यूपी: 20 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर 4 पर प्राथमिकी; जानलेवा हमले में दो गिरफ्तार
लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के लमही निवासी गेस्ट हाउस संचालक अनुराग सिंह उर्फ शनि सिंह ने चार लोगों पर जमीन कब्जाने, बाउंड्री तोड़ने, पिस्टल सटाकर जान से मारने की धमकी देने और 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। मामले में कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर लालपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। अनुराग सिंह के अनुसार, मोहांव में उनका पेट्रोल पंप है और लमही स्थित आवास पर गेस्ट हाउस संचालित होता है। आरोप है कि कारोबार को लेकर अजय सिंह उर्फ किट्टू, रमाशंकर सिंह, कुंवर अभिषेक सिंह और शशिप्रभा सिंह उन्हें परेशान करते हैं। साथ ही उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रार्थना पत्र के मुताबिक, 15 जुलाई 2026 की शाम करीब सात बजे आरोपी कुछ अज्ञात लोगों के साथ गेस्ट हाउस में घुस आए। आरोप है कि अजय सिंह उर्फ किट्टू ने उनकी कनपटी पर लाइसेंसी पिस्टल सटाकर गाली-गलौज की और जमीन खाली नहीं करने पर धमकी दी। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।
#CityStates #Crime #Varanasi #Extortion #20LakhRupees #Fir #CourtOrder #Police #CriminalCase #Accused #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 03:11 IST
यूपी: 20 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर 4 पर प्राथमिकी; जानलेवा हमले में दो गिरफ्तार #CityStates #Crime #Varanasi #Extortion #20LakhRupees #Fir #CourtOrder #Police #CriminalCase #Accused #VaranasiLiveNews
