MP News: बाघ के हमले से सुगनीबाई की मौत के बाद एक्शन में कान्हा प्रबंधन, बाघिन T-27 को रेस्क्यू कर भोपाल भेजा

कान्हा टाइगर रिजर्व के खापा बफर क्षेत्र में बाघ के हमले में सुगनी बाई की मौत के बाद वन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया। घटना के तुरंत बाद कान्हा टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने कैमरा ट्रैप, गश्ती दल और हाथी दल की मदद से सर्च अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान करीब 14 वर्षीय मादा बाघिन T-27 की पहचान हुई, जो लगातार गांव के आसपास विचरण कर रही थी। ये भी पढ़ें-Datia UpChunav Result 2026:क्या भाजपा को अपना ही दांव पड़ गया उलटा कांग्रेस के लिए इस जीत के क्या हैं मायने बाघिन के पहले भी ग्रामीण क्षेत्रों के निकट आने और गांव के पास शिकार करने के प्रयास की जानकारी मिलने के बाद उसे समस्या जनित बाघिन मानते हुए रेस्क्यू की कार्रवाई की गई। शासकीय अनुमति मिलने के बाद 3 अगस्त को कान्हा प्रबंधन ने बाघिन का सफल और सुरक्षित रेस्क्यू किया। वन्य जीव स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा किए गए स्वास्थ्य परीक्षण में बाघिन के कैनाइन दांत अत्यधिक घिसे हुए पाए गए। माना जा रहा है कि इसी कारण वह आसान शिकार की तलाश में बार-बार गांवों की ओर आ रही थी। ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बाघिन को विशेष वाहन से सुरक्षित रूप से वन विहार, भोपाल भेज दिया गया। ये भी पढ़ें-आशुतोष ने स्वीकार किया जनादेश, बोले- समीक्षा करेंगे, कांग्रेस प्रत्याशी ने कही बड़ी बात कान्हा टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि वन्यजीवों की गतिविधियों की सूचना तत्काल वन विभाग को दें और किसी भी स्थिति में स्वयं जोखिम उठाने का प्रयास न करें।

#CityStates #MadhyaPradesh #Mandla #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 03, 2026, 18:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




MP News: बाघ के हमले से सुगनीबाई की मौत के बाद एक्शन में कान्हा प्रबंधन, बाघिन T-27 को रेस्क्यू कर भोपाल भेजा #CityStates #MadhyaPradesh #Mandla #VaranasiLiveNews