Ayodhya News: कल्लू बेस्ट एक्टर और रानी चटर्जी बेस्ट एक्ट्रेस
अयोध्या। अयोध्या महोत्सव के परिसर में अयोध्या सिने अवार्ड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। इसमें भोजपुरी लोकगीत, नृत्य और संगीत ने दर्शकों का मन मोह लिया। सम्मान समारोह में भोजपुरी सिनेमा के प्रमुख कलाकारों और सृजनकर्ताओं को सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार अरविंद अकेला कल्लू को फिल्म मुझे मेरी बीवी से बचाओ के लिए प्रदान किया गया, जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान रानी चटर्जी को फिल्म जय संतोषी मां के लिए मिला। इसके अलावा रानी चटर्जी को भोजपुरी गौरव का सम्मान भी प्रदान किया गया। पवन सिंह ने सर्वश्रेष्ठ गायक (पुरुष) (कौन ठगवा नगरिया) और बेस्ट पॉपुलर एक्टर (बजरंगी) का दोहरा सम्मान हासिल किया। दिनेश लाल यादव निरहुआ को बेस्ट एक्टर क्रिटिक, आम्रपाली दुबे को उत्तर प्रदेश रत्न, अंजना सिंह को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री समीक्षक और अयोध्या भोजपुरी सिने सम्मान, रक्षा गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय अभिनेत्री तथा संजना पांडे को स्पेशल ज्यूरी एक्ट्रेस अवॉर्ड व अयोध्या भोजपुरी सिने सम्मान से नवाजा गया। निर्माता अभय सिन्हा को भोजपुरी रत्न और सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म (बजरंगी), वितरक निशांत उज्ज्वल को प्रोड्यूसर ऑफ द ईयर, सर्वश्रेष्ठ फिल्म वितरक और भोजपुरी गौरव, जबकि पीआरओ रंजन सिन्हा को सर्वश्रेष्ठ पीआरओ का पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीआरपीएफ के कमांडेंट सतीश द्विवेदी मौजूद रहे। अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश कुमार श्रीवास्तव और कार्यक्रम के संयोजक जनार्दन पांडे बबलू ने सभी अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर सम्मान किया। 26-अयोध्यामहोत्सवपरिसरमेंअयोध्या सिने अवार्डमेंप्रस्तुतिदेतींमाहीखान।-संवाद 26-अयोध्यामहोत्सवपरिसरमेंअयोध्या सिने अवार्डमेंप्रस्तुतिदेतींमाहीखान।-संवाद
#KalluBestActorAndRaniChatterjeeBestActress #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 30, 2025, 21:54 IST
Ayodhya News: कल्लू बेस्ट एक्टर और रानी चटर्जी बेस्ट एक्ट्रेस #KalluBestActorAndRaniChatterjeeBestActress #VaranasiLiveNews
