Job Fair in Raipur: रायपुर में 23 मार्च को मेगा जॉब फेयर, 100 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती, 10वीं पास को भी मौका
रायपुर में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय द्वारा 23 मार्च को एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जहां विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। यह कैंप सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। इस जॉब फेयर में निजी क्षेत्र की कंपनियां भाग लेंगी और 100 से अधिक पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। खास बात यह है कि इसमें 10वीं पास से लेकर स्नातक और स्नातकोत्तर तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। कैंप में वोडाफोन आइडिया लिमिटेड द्वारा अर्बन प्रमोटर के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 10 हजार से 20 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा पेस्ट कंट्रोल टेक्नीशियन के 5 पद भी उपलब्ध हैं, जिनके लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं पास रखी गई है और इन पदों पर 10 हजार से 14 हजार रुपये तक वेतन दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने साथ बायोडाटा, आधार कार्ड और शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति लेकर निर्धारित समय पर कैंप स्थल पर पहुंचे। साथ ही इस प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के ई-रोजगार पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य किया गया है। जिला रोजगार कार्यालय ने युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और समय पर पहुंचकर इंटरव्यू प्रक्रिया में शामिल हों।
#CityStates #Raipur #Chhattisgarh #RaipurJobFair2026 #PlacementCampRaipur #EmploymentNewsChhattisgarh #VodafoneIdeaRecruitment #10thPassJobs #PrivateJobCamp #E-rozgarPortalCg #JobUpdateRaipur #JobVacancy2026 #ChhattisgarhEmploymentOpportunity #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 21, 2026, 08:55 IST
Job Fair in Raipur: रायपुर में 23 मार्च को मेगा जॉब फेयर, 100 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती, 10वीं पास को भी मौका #CityStates #Raipur #Chhattisgarh #RaipurJobFair2026 #PlacementCampRaipur #EmploymentNewsChhattisgarh #VodafoneIdeaRecruitment #10thPassJobs #PrivateJobCamp #E-rozgarPortalCg #JobUpdateRaipur #JobVacancy2026 #ChhattisgarhEmploymentOpportunity #VaranasiLiveNews
