Ranchi: असम चुनाव के लिए JMM तैयार, CM हेमंत सोरेन समेत 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी

असम में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ा दी है। पार्टी ने चुनाव में सक्रिय भागीदारी का फैसला करते हुए प्रचार अभियान को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। हालांकि पार्टी असम में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इस संबंध में अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी झामुमो ने सोमवार को असम विधानसभा चुनाव के लिए 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन को प्रमुख रूप से शामिल किया गया है। दोनों नेता असम के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार का नेतृत्व करेंगे और पार्टी की नीतियों तथा कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाएंगे। कई वरिष्ठ नेता भी सूची में शामिल पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि स्टार प्रचारकों की सूची में कई वरिष्ठ नेता और विधायक भी शामिल किए गए हैं। इनमें डॉ. सरफराज अहमद, जोबा माझी, अभिषेक प्रसाद, पंकज मिश्रा, दीपक बिरुवा, चमरा लिंडा, योगेंद्र प्रसाद, विजय हांसदा, डॉ. महुआ माजी, हफीजुल हसन, सुखराम उरांव, भूषण तिर्की, जिगा सुशरण होरो, विकास मुंडा, एम.टी. राजा, आलोक सोरेन और डॉ. लुईस मरांडी जैसे नेता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ये सभी स्टार प्रचारक केंद्रीय नेतृत्व के साथ मिलकर असम के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगे। ये भी पढ़ें:झारखंड बनेगा मेडिसिन हब: स्वास्थ्य मंत्री का एलान, राज्य में स्थापित होगा दवा निर्माण उद्योग चुनाव आयोग से अनुमति के लिए आवेदन पार्टी की ओर से बताया गया कि प्रचार अभियान के दौरान उपयोग में आने वाले वाहनों के असम राज्य की सीमा के भीतर परिचालन के लिए चुनाव आयोग से आवश्यक अनुमति प्राप्त करने हेतु आवेदन भी दिया गया है। झामुमो का कहना है कि पार्टी अपने संगठन और विचारधारा को असम की जनता तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर चुनाव प्रचार अभियान चलाएगी।

#CityStates #Jharkhand #Ranchi #Assam #VishanasbhaChunav #Jmm #ListOf20StarCampaigners #CmHemantSorenRelease #JmmAssamElections #HemantSorenCampaigning #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 16, 2026, 19:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ranchi: असम चुनाव के लिए JMM तैयार, CM हेमंत सोरेन समेत 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी #CityStates #Jharkhand #Ranchi #Assam #VishanasbhaChunav #Jmm #ListOf20StarCampaigners #CmHemantSorenRelease #JmmAssamElections #HemantSorenCampaigning #VaranasiLiveNews