Jhansi: ट्रक से साढ़े तीन क्विंटल गांजा बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार, रेकी के लिए आगे चल रही थी कार
सिजवाहा तिराहा के पास ट्रक में अगरबत्ती के गत्ते में छिपाकर रखे गए साढ़े तीन क्विंटल गांजा को रक्सा पुलिस और एंटी नारकोटिक्स फोर्स (एएनटीएफ) की टीम ने बरामद किया है। आठ मोबाइल फोन जब्त और चार तस्करों को गिरफ्तार कर पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है। पुलिस लाइन में सोमवार को घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि गांजा की तस्करी की सूचना पुलिस को मिली थी। इस पर टीम ने चित्रा चौराहा स्थित एक होटल से रविवार देर रात ग्वालियर निवासी गांजा तस्कर बालगोविंद ओझा को दबोच लिया। पूछताछ में उसने बताया कि तस्करी के इस खेल में उसके साथ संजय और मुन्नालाल भी शामिल हैं। सिजवाहा तिराहा-ललितपुर हाईवे के पास एक ट्रक खड़ा है, जिसमें गांजा रखाहुआ है। बालगोविंद ने पुलिस को बताया कि वह उड़ीसा से सस्ते दाम में गांजा खरीदकर ट्रक से शिवपुरी ले जा रहा था। जानकारी मिलने पर पुलिस ने संजय और मुन्नालाल को भी स्टेशन रोड से गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर सिजवाहा तिराहे के पास खड़े ट्रक चालक ग्वालियर निवासी संजय गौर को भी दबोचकर ट्रक कब्जे में ले लिया। ट्रक के अंदर अगरबत्ती के गत्तों में छिपाकर रखा करीब साढ़े तीन क्विंटल गांजा बरामद कर लिया। चारों गांजा तस्करों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। दो लाख में ट्रक ड्राइवर से हुआ था सौदा ड्राइवर संजय गौर ने पुलिस को बताया कि ट्रक के जरिये उड़ीसा से शिवपुरी गांजा पहुंचाने के लिए दो लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। इस कारण वह ट्रक चलाने के लिए तैयार हो गया था। जबकि मुन्नालाल झा ने बताया कि पकड़ा गया ट्रक उसने अपने आगरा के मित्र गामा खान से किराए पर चलाने के लिए लिया था। एसएसपी ने बताया कि मुन्नालाल झा इससे पूर्व भी गांजा तस्करी में शामिल रहा है। रेकी में लगी कार पशु से टकराने पर रुके थे झांसी तस्करी कर शिवपुरी ले जा रहे गांजा की सुरक्षा को लेकर संजय अग्रवाल, मुन्नालाल झा व बालगोविंद ओझा तीनों कार में सवार थे। ट्रक से आगे चलकर वह पुलिस से गांजा बचाने के लिए रेकी कर रहे थे लेकिन उत्तर प्रदेश सीमा में अचानक सड़क पर पशु आने से कार टकरा गई। कार खराब होने पर उन्होंने ट्रक को सिजवाहा-ललितपुर हाईवे किनारे छिया दिखा था और चित्रा चौराहे पर होटल लेकर तीनों रुक गए थे। बालगोविंद को होटल के कमरे में छोड़कर संजय व मुन्ना कार सुधरवाने स्टेशन रोड पर गए थे। जहां से पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी देते एसएसपी
#CityStates #Jhansi #ThreeAndAHalfQuintalsOfMarijuanaRecoveredF #JhansiPoliceSeizedMarijuana #JhansiMarijuanaNews. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 16, 2026, 05:42 IST
Jhansi: ट्रक से साढ़े तीन क्विंटल गांजा बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार, रेकी के लिए आगे चल रही थी कार #CityStates #Jhansi #ThreeAndAHalfQuintalsOfMarijuanaRecoveredF #JhansiPoliceSeizedMarijuana #JhansiMarijuanaNews. #VaranasiLiveNews
