Jalaun: यातायात प्रभारी पर अभद्रता का आरोप, अधिवक्ताओं ने कालपी रोड पर लगाया जाम

यातायात प्रभारी पर अधिवक्ता से अभद्रता और धमकी देने का आरोप लगाने के बाद सोमवार को अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने कालपी रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया और संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ता गोविंद सिंह ने बताया कि रविवार को वह मनसा पूर्ण मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान यातायात प्रभारी वीर बहादुर सिंह ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। गोविंद सिंह का कहना है कि प्रभारी ने उनसे अभद्र भाषा में बात की और धमकी भी दी। घटना से आहत होकर उन्होंने साथियों को जानकारी दी। सोमवार को बड़ी संख्या में अधिवक्ता एकत्रित होकर कालपी रोड पर पहुंच गए और नारेबाजी करते हुए सड़क पर बैठ गए। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब आधे घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना पर पहुंचे सीओ राजीव कुमार शर्मा ने अधिवक्ताओं को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम समाप्त कराया जा सका। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

#CityStates #Jalaun #Kanpur #JalaunNews #UpNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 23, 2026, 12:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jalaun: यातायात प्रभारी पर अभद्रता का आरोप, अधिवक्ताओं ने कालपी रोड पर लगाया जाम #CityStates #Jalaun #Kanpur #JalaunNews #UpNews #VaranasiLiveNews