जयपुर: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर तीन बार पलटी, एक की मौत; पांच घायल
राजधानी जयपुर में निवरू रोड बाइपास पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद कार तीनबार पलटी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक कार निवरू की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही थी। इसी दौरान कार डिवाइडर से टकरा गई और कई बार पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार तीन लोग उछलकर बाहर जा गिरे। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कार में कुल छह लोग सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। यह भी पढें-राजस्थान भाजपा में घमासान: किरोड़ी लाल के बयान से सियासी हलचल, हरियाणा की बात कहकर बहुत कुछ बोल गए कृषि मंत्री
#CityStates #Jaipur #Rajasthan #JaipurRoadAccident #NivaruRoadBypassAccident #JaipurCarAccident #JaipurAccidentNews #NivaruRoadAccident #SmsHospitalJaipur #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 24, 2026, 02:17 IST
जयपुर: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर तीन बार पलटी, एक की मौत; पांच घायल #CityStates #Jaipur #Rajasthan #JaipurRoadAccident #NivaruRoadBypassAccident #JaipurCarAccident #JaipurAccidentNews #NivaruRoadAccident #SmsHospitalJaipur #VaranasiLiveNews
