इंदौर : बहन और पिता की हत्या के बाद मददगार दोस्त को भी मारना चाहता था आरोपी
प्रॉपर्टी के लालच में अपनी बहन और पिता की हत्या करने वाले हर्ष यादव का पता चौथे दिन भी नहीं चला। उसकी आखिरी लोकेशन अंबाला के पास मिली है। इंदौर पुलिस ने हर्ष के परिचितों की जानकारी दिल्ली और हिमाचल पुलिस को दी है। पुलिस को पता चला कि आरोपी ने हत्या के लिए छह माह पहले ही एक नाबालिग से दोस्ती की थी। उसके कुछ पुराने दोस्त भी थे, लेकिन उसने उन्हें इस काम में शामिल नहीं किया। जिस नाबालिग ने हत्या में मदद की, उसे भी आरोपी ने पैसे नहीं दिए थे। वह उसे भी रास्ते से हटाना चाहता था, ताकि बहन और पिता की हत्या का राज वह किसी को बता न सके। नाबालिग यात्री बनकर पिता को लाया था फ्लैट पर हर्ष ने अपने पिता की हत्या के लिए खुद का फ्लैट चुना था। इसी कारण अरिहंत नगर में किराए पर लिए गए फ्लैट की जानकारी उसने पहले से अपने पिता और बहन को नहीं दी थी। नाबालिग दोस्त को उसने यात्री बनाकर अपने पिता के पास भेजा था। दोस्त पिता के रिक्शा में यात्री बनकर बैठा और फ्लैट पर सामान उठाने के बहाने उन्हें वहां ले आया। वहां हर्ष पहले से घात लगाकर बैठा था। पिता की हत्या करने के बाद उसने पहले शव को ठिकाने लगाया। इसके बाद वह बहन की हत्या करने गया। मदद करने वाले दोस्त ने अपने भाई की शादी का हवाला देते हुए पैसे मांगे थे, लेकिन आरोपी ने उसे भी टाल दिया और हत्या के बाद दिल्ली भाग गया। आरोपी ज्यादा समय तक अपना मोबाइल बंद रख रहा है। इस कारण पुलिस को उसकी लोकेशन नहीं मिल पा रही है।
#CityStates #Indore #MadhyaPradesh #IndoreNews #IndoreBreakingNews #IndoreUpdates #MpNewsInHindi #MpNewsHindi #MpLatestNewsInHindi #MpNewsUpdateInHindi #MpNewsUpdate #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 24, 2026, 02:17 IST
इंदौर : बहन और पिता की हत्या के बाद मददगार दोस्त को भी मारना चाहता था आरोपी #CityStates #Indore #MadhyaPradesh #IndoreNews #IndoreBreakingNews #IndoreUpdates #MpNewsInHindi #MpNewsHindi #MpLatestNewsInHindi #MpNewsUpdateInHindi #MpNewsUpdate #VaranasiLiveNews
