Indore: तिंछाफाॅल की खाई किनारे बैठकर दो दोस्त पी रहे थे शराब, गिरने से दोनों की मौत
इंदौर के समीप तिंछा फाॅल की खाई में शराब पीकर बैठने के लापरवाही के चक्कर में दो दोस्तों की जान चली गई। दोनो एक हजार फीट गहरी खाई में गिर पड़े। उन्हें पुलिस ने क्रेन और रस्सी की मदद से निकला, क्योकि वहां तक जाने का रास्ता आसान नहीं था। यह घटना शुक्रवार देर रात की है। दोनों की तीसरा साथी भी साथ में शराब पी रहा था। उसने थाने पहुंच कर घटना पुलिस को बताई। पुलिस फिलहाल इसे हादसा मान रही है, लेकिन अन्य एंगलों पर भी जांच की जा रही है, क्योकि दोनों के एक साथ गिरने की बात पर अफसरों को भरोसा नहीं है। उनके साथी से पूछताछ के बाद संतुलन बिगड़ने या पैर फिसलने की वजह से गिरने की बात सामने आही है। मृतक इंदौर के निवासी है।उनकी पहचान सुमित औरअशोक के रुप में हुई है। दोनो अपने दोस्त अभिनव पाठक के साथ तिंछाफाॅल घूमने गए थे। सुमित और अशोक खाई में गिर पड़े। खाई की गहराई बहुत ज्यादा थी। इस कारण पुलिस और बचाव दल को शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। ग्रामीण भी मदद के लिए आए अभिनव ने जब सिमरोल थाने जाकर उनके साथियों के खाई में गिरने की बात बताई तो पुलिस जवान मौके पर पहुंचे। अंधेरा बहुत होने के कारण खाई में दिखाई कुछ नहीं दे रहा था। इसके बाद सुबह क्रेन और रस्सी की मदद से बचाव दल नीचे पहुंचे। ग्रामीणों ने भी उनकी मदद की। ऊंचाई से गिरने के कारण दोनों को गंभीर चोटें आईं थी। जो उनकी मौत की वजह बनी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
#CityStates #Indore #MadhyaPradesh #IndoreNews #IndoreBreakingNews #IndoreUpdates #MpNewsInHindi #MpNewsHindi #MpLatestNewsInHindi #MpNewsUpdateInHindi #MpNewsUpdate #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 07, 2026, 08:35 IST
Indore: तिंछाफाॅल की खाई किनारे बैठकर दो दोस्त पी रहे थे शराब, गिरने से दोनों की मौत #CityStates #Indore #MadhyaPradesh #IndoreNews #IndoreBreakingNews #IndoreUpdates #MpNewsInHindi #MpNewsHindi #MpLatestNewsInHindi #MpNewsUpdateInHindi #MpNewsUpdate #VaranasiLiveNews
