Indore: इंदौर में होली पर चढ़ा पारा, तापमान 34 डिग्री तक पहुंचा, दिन में रहेगी तेज धूप
इंदौर में अब तक गुलाबी ठंड का एहसास होता था, लेकिन बीते दो दिन से तापमान लगातार बढ़ रहा है औरदिन में तेज धूप लोगों को परेशान करने लगी है। अब तक रात को पंखे या एसीकी जरुरत महसूस नहीं होती थी, लेकिन मंगलवार रात का तापमान भी 14 डिग्री रहा और घरों में पंखे चल पड़े। अब तापमान लगातार बढ़ेगा। सप्ताहभर तक तेज धूप रहेगी औरहवाकी गति भी सामान्य रहेगी। मंगलवार को दिन का तापमान 34 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था, जबकि सोमवाररात का तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अब रात के तापमान में भी इजाफा होगा। होली के उत्साह के बीच इंदौर के मौसम में भी गर्माहट बढ़ने लगी है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री से ज्यादा हो सकता है। धुलेंडी के जश्न के दौरान गर्मी का अहसास इस बार शहरवासियों को होगा। बुधवार को सुबह से ही घरों में लोगों को पंखे की जरुरत महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार मार्च के अंतिम सप्ताह तक तापमान तेजी से बढ़ता है और पारा 36 डिग्री तक पहुंचता है, लेकिन इस बार पहले सप्ताह में ही तापमान 34 डिग्री तक पहुंच चुका है, यानि इस बार गर्मी के तेवर मार्च में भी तीखे रहेंगे। अभी प्रदेश में कोई सिस्टम भी सक्रिय नहीं है औरबादल भी नहीं है। इस कारण तेज धूप रहेगी और तापमान भी बढ़ेगा।
#CityStates #Indore #MadhyaPradesh #IndoreNews #IndoreBreakingNews #IndoreUpdates #MpNewsInHindi #MpNewsHindi #MpLatestNewsInHindi #MpNewsUpdateInHindi #MpNewsUpdate #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 04, 2026, 06:15 IST
Indore: इंदौर में होली पर चढ़ा पारा, तापमान 34 डिग्री तक पहुंचा, दिन में रहेगी तेज धूप #CityStates #Indore #MadhyaPradesh #IndoreNews #IndoreBreakingNews #IndoreUpdates #MpNewsInHindi #MpNewsHindi #MpLatestNewsInHindi #MpNewsUpdateInHindi #MpNewsUpdate #VaranasiLiveNews
