Indore News: गांव के युवा ने अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, खेल नीति का प्रोत्साहन बना संजीवनी

इंदौर जिले के काली बिलौद ग्राम के रहने वाले युवा पहलवान आयुष झा ने खेल जगत में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने नेपाल के लुम्बिनी में आयोजित साउथ एशियन कॉम्बैट चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए गोल्ड मेडल जीता है। आयुष की इस सफलता ने न केवल इंदौर जिले का बल्कि पूरे मध्यप्रदेश और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर इस मुकाम तक पहुंचे आयुष की जीत क्षेत्र के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। यह भी पढ़ें Indore News: आईडीए ने बदली शर्तें, अब हाईटेक एजेंसी संभालेगी शहर का नया आईएसबीटी खेल नीतियों से मिला प्रोत्साहन कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार की पहल पर युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी प्रोत्साहन नीति के चलते खिलाड़ियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है, जिससे वे वैश्विक मंचों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा दी गई थी वित्तीय सहायता आयुष झा की इस यात्रा में इंदौर जिला प्रशासन की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। कलेक्टर शिवम वर्मा की विशेष पहल पर आयुष को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए जिला प्रशासन की ओर से 30 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की गई थी। इस वित्तीय सहयोग ने खिलाड़ी का मनोबल बढ़ाया और उन्हें बिना किसी बाधा के अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर दिया। स्वर्ण पदक जीतने के बाद आयुष ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री और कलेक्टर के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं सफलता के पश्चात कलेक्टर शिवम वर्मा ने आयुष झा का मुंह मीठा कराकर उन्हें इस शानदार जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पूरे जिले के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि ग्रामीण अंचल का एक युवा खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय पटल पर प्रथम स्थान प्राप्त कर रहा है। कलेक्टर ने विश्वास जताया कि इंदौर की खेल प्रतिभाएं इसी तरह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता के झंडे गाड़ती रहेंगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन भविष्य में भी खिलाड़ियों की हर संभव मदद के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

#CityStates #Indore #MadhyaPradesh #IndoreNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 25, 2026, 19:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Indore News: गांव के युवा ने अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, खेल नीति का प्रोत्साहन बना संजीवनी #CityStates #Indore #MadhyaPradesh #IndoreNews #VaranasiLiveNews