Indore News: इंदौर निवासी मेजर हमजा जैसलमेर क्षेत्र में सड़क हादसे में बलिदानी, ड्यूटी कर लौट रहे थे

ड्यूटी कर लौट रहे इंदौर निवासी मेजर हमजा आरिफ जैसलमेर में सड़क हादसे में शहीद हो गए। वे सैन्य वाहन में अन्य सैन्यकर्मियों के साथ लौट रहे थे। इसी दौरान उनका वाहन एक ऊंट से टकराकर पलट गया। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुर्घटना में दो अन्य सैन्यकर्मी भी घायल हुए हैं। मेजरहमजा की सगाई हो चुकी थी और जल्द ही उनका विवाह होने वाला था। वे 31 वर्ष के थे। मेजरहमजा का पार्थिव शरीर शनिवार देर रात तक इंदौर पहुंचेगा। इसके बाद रविवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा। मेजर आरिफ हमजापिछले नौ वर्षों से सेना में रहकर देश की सेवा कर रहे थे। एक माह पूर्व ही उनका विवाह तय हुआ था और परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं। परिवार में माता-पिता और तीन बहनें हैं। उनके पिता आरआरकैट (RRCAT) से सेवानिवृत्त होकर राजेंद्र नगर क्षेत्र में निवास करते हैं। मेजर हमजाके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। राऊ विधायक मधु वर्मा, स्थानीय पार्षद प्रशांत बड़वे, नवनीत हार्डिया सहित अनेक लोगों ने उनके घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।

#CityStates #Indore #MadhyaPradesh #IndoreNews #IndoreBreakingNews #IndoreUpdates #MpNewsInHindi #MpNewsHindi #MpLatestNewsInHindi #MpNewsUpdateInHindi #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 31, 2026, 23:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Indore News: इंदौर निवासी मेजर हमजा जैसलमेर क्षेत्र में सड़क हादसे में बलिदानी, ड्यूटी कर लौट रहे थे #CityStates #Indore #MadhyaPradesh #IndoreNews #IndoreBreakingNews #IndoreUpdates #MpNewsInHindi #MpNewsHindi #MpLatestNewsInHindi #MpNewsUpdateInHindi #VaranasiLiveNews