Indore News: आंधी-तूफान ने थामी इंदौर की रफ्तार, कई जगह ट्रैफिक जाम, 5 घंटे बाद आई बिजली
इंदौर में आज दोपहर 3 बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ली। भीषण गर्मी और उमस के बीच अचानक आई तेज आंधी और बारिश ने पूरे शहर को अस्त-व्यस्त कर दिया। महज कुछ ही मिनटों में आई इस आंधी बारिश ने शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। तेज हवाओं के चलते शहर के कई इलाकों में पेड़, बिजली के खंभे और घरों के शेड उखड़ने की खबरें आईं। विजय नगर, नंदा नगर क्षेत्र में 5 घंटे बाद बिजली आई। नगर निगम कंट्रोल रूम के मुताबिक कुल 174 स्थानों पर पेड़ों, टहनियों की गिरने की सूचना मिली है। दस से ज्यादा स्थानों पर वाहनों पर पेड़, टहनियां गिरी हैं। इससे मालवा मिल, जंजीरवावाला चौराहा, रीगल, पाटनीपुरा, परदेशीपुरा, एलआईजी, भमोरी की लाइट काफी देर तक गुल रही। इसके अलावा राऊ, छत्रीबाग, संचार नगर, खातीपुरा सहित कुछ स्थानों पर बड़े पेड़ गिरे हैं। शहर में यह हुए घटनाक्रम लगभग 50 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाओं ने शहर को अस्त व्यस्त कर दिया। शहर के 25 से अधिक इलाकों में 3 बजे बाद से कई घंटों तक बिजली पूरी तरह गुल। मुख्य मार्गों पर पेड़ गिरने से कई जगह लंबा जाम लग गया। कई घरों और दुकानों के टीन शेड हवा में उड़ गए; कुछ वाहनों पर पेड़ गिरने से वे क्षतिग्रस्त हो गए।
#CityStates #Indore #MadhyaPradesh #IndoreNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 01, 2026, 21:53 IST
Indore News: आंधी-तूफान ने थामी इंदौर की रफ्तार, कई जगह ट्रैफिक जाम, 5 घंटे बाद आई बिजली #CityStates #Indore #MadhyaPradesh #IndoreNews #VaranasiLiveNews
