Indore Water Crisis: इंदौर में गहराया जलसंकट, कॉलोनियों से लेकर बस्तियों तक होता है पानी के टैंकरों का इंतजार

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में जलसंकट बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। शहर के कई क्षेत्रों में लगी पानी के लिए लंबी कतारें यही दृश्य बता रही हैं। इस साल की गर्मी में हालत यह हो चुके हैं कि स्वच्छता में सात बार आसमान छूने वाले इस शहर के कई इलाकों में आज बूंद-बूंद पानी के लिए जंग छिड़ी हुई है। पॉश कॉलोनियों से लेकर निचली बस्तियों तक, दृश्य एक जैसा है खाली डिब्बे, सूखते कंठ और पानी के टैंकर का इंतजार। लोग किराए से गाड़ियां कर रहे हैं ताकि एक बार में अधिक से अधिक पानी के बर्तन भर लें और बार—बार पानी के लिए लाइनों में न लगना पड़े। सुबह चार बजे से लाइन में लगते हैं लहैया कॉलोनी में रहने वाले आनंद भमोरिया ने कहा कि सुबह 4 बजे से हमें निगम की टंकी पर पानी की लाइन में लगने आना पड़ता है। पानी भरने के बाद ही काम पर जा पाते हैं। क्षेत्र के सरकारी बोरिंग भी सूख चुके हैं। पानी भरने में हमें रोज दो घंटे लगते हैं। नर्मदा लाइन में भी पानी बहुत कम आ रहा है और सरकारी टैंकर भी नहीं आ रहे हैं। क्षेत्र के अधिकांश निजी और सार्वजनिक बोरिंग जवाब दे चुके हैं। भूजल स्तर इतनी तेजी से गिरा है कि 500-700 फीट की खुदाई के बाद भी केवल धूल निकल रही है। कई बार पानी भरने को लेकर हिंसक झड़पें भी हो जाती हैं। ये भी पढ़ें-Indore Water Crisis:पानी पर पहरा! आठ दिन में आते हैं टैंकर, पानी की सुरक्षा के लिए ड्रमों में लगते हैं ताले

#CityStates #MadhyaPradesh #Indore #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 03, 2026, 23:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Indore Water Crisis: इंदौर में गहराया जलसंकट, कॉलोनियों से लेकर बस्तियों तक होता है पानी के टैंकरों का इंतजार #CityStates #MadhyaPradesh #Indore #VaranasiLiveNews