Indore: होली खेलने के विवाद में इंदौर में युवक की चाकू मारकर हत्या
इंदौर में होली जैसे भाईचारे के त्योहार पर भी लोग एक-दूसरे के खून के प्यासे हैं। एक युवक की होली खेलने के विवाद में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना पालदा क्षेत्र की है। 20 वर्षीय युवक आदित्य जमरे की बुधवार दोपहर ही घर से कुछ दूर कुछ युवकों ने हत्या कर दी। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। मोहल्ले वालों ने पुलिस को बताया कि आदित्य का होली खेलने के दौरान अरुण नामक युवक से विवाद हुआ था। अरुण ने उसे चाकू मारे और भाग गया। आदित्य के दोस्त उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी ने सिर पर वार किए थे। ज्यादा खून बहने के कारण आदित्य की मौत हो गई। परिजनों ने कहा कि आदित्य एक निजी कंपनी में काम करता है और होली के दिन वह अपने दोस्तों के साथ बाहर खड़ा था। तभी उसका आरोपियों से विवाद हुआ था। पहले दोनों के बीच गाली-गलौज हुई और फिर विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने चाकू से वार कर दिए। आदित्य मूल रूप से बड़वानी का निवासी है, लेकिन नौकरी के सिलसिले में वह इंदौर में रह रहा था। उसके दो भाई और एक बहन भी हैं। हत्या की जानकारी मिलने के बाद बड़वानी से भी परिजन इंदौर आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस सबूत एकत्र करने के लिए आसपास के घरों के सीसीटीवी फुटेज भी देख रही है।
#CityStates #Indore #MadhyaPradesh #IndoreNews #IndoreBreakingNews #IndoreUpdates #MpNewsInHindi #MpNewsHindi #MpLatestNewsInHindi #MpNewsUpdateInHindi #MpNewsUpdate #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 04, 2026, 17:03 IST
Indore: होली खेलने के विवाद में इंदौर में युवक की चाकू मारकर हत्या #CityStates #Indore #MadhyaPradesh #IndoreNews #IndoreBreakingNews #IndoreUpdates #MpNewsInHindi #MpNewsHindi #MpLatestNewsInHindi #MpNewsUpdateInHindi #MpNewsUpdate #VaranasiLiveNews
