Indore: इंदौर में डेढ़ साल की मासूम की पानी के गड्ढे में डूबने से मौत, खेलते-खेलते गिर पड़ी थी
डेढ़ वर्षीय एक मासूम की पानी से भरे चार फीट के गड्डे में गिरकर डूबने से मौत हो गई। बच्ची खेत में खेल रही थी और पानी के लिए खेत में एक गड्ढा खोदा गया था। खेलते-खेलते बच्ची गड्ढे तक पहुंच गई। गड्डे के आसपास पाल नहीं थी। बच्ची का संतुलन बिगड़ा और वह पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी। घटना के समय खेत में बने घर में मां और दादी थी। मां खाना बना रही थी। जब उन्हें घर के बाहर बच्ची नहीं दिखाई दी तो दादी उसे खोजने निकली थी। यह घटना इंदौर के समीप खुडैल क्षेत्र में हुई। डेढ़ साल की बच्ची रजनी पिता संदीप निवासी तिल्लौर को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन डाॅक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची के फेफड़ों में पानी भर चुका था। दादी को जब रजनी घर से बाहर नहीं मिली तो वह उसे खोजने निकली। खेत में बने गड्ढे में रजनी औंधे मुंह गिरी थी। उसे गड्ढे से निकाल कर पहले परिजन गांव के अस्पताल में ले गए, लेकिन पुलिस केस होने के कारण अस्पताल प्रबंधन ने उसे एमवाय अस्पताल में रैफर कर दिया,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के समय मां घर में ही थी और खाना बना रही थी,जबकि दादी पास में काम कर रही थी। रजनी माता-पिता की इकलौती संतान थी। पिता मजदूरी करते हैं। परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो डाॅक्टरों ने मृत घोषित करने के बाद शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया, लेकिन परिजन नहीं चाहते थे कि पोस्टमार्टम हो, लेकिन मर्ग कायम होने के कारण डाॅक्टरों ने शव को मर्चुरी में भेज दिया।
#CityStates #Indore #MadhyaPradesh #IndoreNews #IndoreBreakingNews #IndoreUpdates #MpNewsInHindi #MpNewsHindi #MpLatestNewsInHindi #MpNewsUpdateInHindi #MpNewsUpdate #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 04, 2026, 16:33 IST
Indore: इंदौर में डेढ़ साल की मासूम की पानी के गड्ढे में डूबने से मौत, खेलते-खेलते गिर पड़ी थी #CityStates #Indore #MadhyaPradesh #IndoreNews #IndoreBreakingNews #IndoreUpdates #MpNewsInHindi #MpNewsHindi #MpLatestNewsInHindi #MpNewsUpdateInHindi #MpNewsUpdate #VaranasiLiveNews
