देशभर में मौसम ने बदला मिजाज: आंधी-बारिश से कई राज्यों में गिरा तापमान, वज्रपात और तेज हवाओं से अलर्ट जारी

देश के कई हिस्सों में मौसम ने यूटर्न ले लिया है। पंजाब से लेकर छत्तीसगढ़ तक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश, आंधी, बिजली और तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया है, जबकि तापमान में भी लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में शनिवार को लगातार पांचवें दिन हिमपात जारी रहा। राजस्थान में भी बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के ताजा ब़ुलेटन में देश के पूर्वी, मध्य और उत्तरपूर्वी हिस्सों में मौसम की गतिविधियों में तेजी आने का संकेत दिया गया है। साथ ही भारी बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की गई है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 21 से 24 मार्च के बीच बारिश होने की संभावना है। गंगा के मैदानी क्षेत्र पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आने की आशंका है, जबकि ओडिशा में 70 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ-साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत से मध्य भारत तक फैला हुआ है, जो पंजाब से उत्तर छत्तीसगढ़ तक ट्रफ के रूप में विस्तारित है। इसके साथ ही ऊपरी हवाओं में चक्रवाती परिसंचरण और लगभग 12.6 किमी की ऊंचाई पर 165 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बह रही जेट स्ट्रीम मौसम को और अधिक अस्थिर बना रही है। इसका असर देश के बड़े हिस्से में देखने को मिल रहा है, जहां बारिश, गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं की गतिविधियां तेज हो गई हैं।

#IndiaNews #National #WeatherUpdate #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 22, 2026, 03:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




देशभर में मौसम ने बदला मिजाज: आंधी-बारिश से कई राज्यों में गिरा तापमान, वज्रपात और तेज हवाओं से अलर्ट जारी #IndiaNews #National #WeatherUpdate #VaranasiLiveNews