इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर: सात दिन...25 हजार खरीदार, करोड़ों का कारोबार; बनारस के आंगन में मिनी वर्ल्ड

India International Mega Trade Fair: बड़ा लालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल में 11 दिवसीय इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर अब अपने अंतिम चरण में है। चार दिन शेष होने के बाद ट्रेड फेयर में जबरदस्त भीड़ उमड़ने लगी है। आयोजकों के मुताबिक, सात दिनों में यहां 25 हजार से अधिक लोगों ने खरीदारी की है। बनारस के लोगों के लिए यह ट्रेड फेयर एक बेहतरीन पिकनिक स्पॉट के रूप उभर रहा है। इस ट्रेड फेयर की सबसे बड़ी विशेषता यहां मिलने वाले देशी और विदेशी उत्पाद हैं। मेले में दुबई के परफ्यूम, अफगानिस्तान के ड्राई फ्रूट्स, थाइलैण्ड के जूते समेत 35000 से अधिक उत्पाद मौजूद हैं, जिनकी कीमत 500 रूपये से भी कम है। इसके अलावा भदोही के मशहूर पाकीज़ा कालीन की भव्यता हो या गुजरात की गांधी खादी की सादगी, हर स्टॉल अपनी एक अलग कहानी कह रहा है। महिलाओं के लिए बुटीक के लेटेस्ट कलेक्शन, आकर्षक आभूषण और कश्मीर के विश्वप्रसिद्ध सूट व साड़ियां आकर्षण का मुख्य केंद्र बने हुए हैं। मेले में नामी ब्रांडेड फूड प्रोडक्ट्स जैसे एवरेस्ट मसाला और वाघ बकरी चाय के स्टॉल्स पर भी लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। उत्पादों की गुणवत्ता और विविधता लोगों को खासा आकर्षित कर रही है।

#CityStates #Varanasi #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 27, 2026, 00:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर: सात दिन...25 हजार खरीदार, करोड़ों का कारोबार; बनारस के आंगन में मिनी वर्ल्ड #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews