BRICS Sherpa Meeting: भारत की अध्यक्षता में BRICS शेरपा बैठक शुरू, मानवता की पहल और वैश्विक सहयोग पर मंथन
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली मेंब्रिक्सदेशों की पहली शेरपा और सूस-शेरपा बैठक शुरू हुई। यह जानकारी विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने दी। इस बैठक में भारत की ओर से विदेश मंत्रालय केआर्थिक मामलों केसचिव और ब्रिक्सशेरपा सुधाकर डलेला ने भारत की अध्यक्षता की प्रमुख प्राथमिकताओं को सामने रखा। इस दौरान उन्होंने बताया किप्रधानमंत्री के लोगों को केंद्र में रखनेऔर मानवता पहलके विजन पर आधारित होकर भारत ब्रिक्सको आगे बढ़ाना चाहता है। बता दें कि भारत की इस बैठक की अध्यक्षता कर रहा है। इसका मुख्य विषय है,लचीलापन, नवाचार, सहयोग और सतत विकास के लिए निर्माण। इस बैठक में पहली बार ब्रिक्सके पार्टनर देश के रूप में बेलारूस ने भी भाग लिया। भारत में बेलारूस के राजदूत एम. कास्को इस बैठक में अपने देश के प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुए। अपने संबोधन में उन्होंने आयोजकों का धन्यवाद किया और कहा कि इससे पहलपार्टनर देशों को ऐसी बैठकों में भाग लेने का मौका नहीं मिला था। ये भी पढ़ें:-रेलवे का मेगा प्लान: नई लाइनें और हाई-स्पीड रूट को हरी झंडी; अब सीट पर मिलेगा ऑनलाइन खाना, रिफंड का नियम भी The first BRICS Sherpa/Sous-Sherpa Meeting commenced on 9 February in New Delhi. Secretary (Economic Relations) and Indias BRICS Sherpa @SudhakarDalela highlighted key priorities of Indias Chairship based on PMs vision for “people-centric” and “humanity-first” approach for… pic.twitter.com/1XbLnZrgWo — Randhir Jaiswal (@MEAIndia) February 9, 2026 बेलारूस के राष्ट्रपति ने साझा किया राष्ट्रपति का संदेश बेलारूस के राजदूत ने अपने राष्ट्रपति का संदेश भी साझा किया। संदेश में कहा गया कि भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स का आने वाला साल नई उपलब्धियों और सफलताओं से भरा होगा, जिससे यह संगठन दुनिया के सबसे प्रभावशाली अंतरराष्ट्रीय मंचों में अपनी स्थिति और मजबूत करेगा। बेलारूस ने कहा कि वह वैश्विक समुदाय का एक जिम्मेदार सदस्य है और उसके पास तकनीक, खाद्य सुरक्षा और जल सुरक्षा के क्षेत्र में अच्छी उपलब्धियां हैं। ये भी पढ़ें:-Parliament: संसद में आज भी टकराव टलना मुश्किल, कार्यवाही चलाने को लेकर शर्तों पर फंसा पेंच; जानें पूरा मामला वह इन अनुभवों को ब्रिक्स देशों के साथ साझा करने के लिए तैयार है, ताकि सभी देशों का संतुलित विकास हो सके। इसके साथ ही बेलारूस ने न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) में शामिल होने में भी रुचि जताई। इससे ब्रिक्स के सदस्य और पार्टनर देशों की आर्थिक क्षमता को और बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया जा सकेगा। अब ब्रिक्स को समझिए गौरतलब है किवर्तमान में ब्रिक्स में दुनिया के 11 प्रमुख उभरते और विकासशील देश ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात शामिल है। ब्रिक्सवैश्विक और क्षेत्रीय महत्व के मुद्दों पर बातचीत और सहयोग का एक अहम मंच है। यह संगठन अंतरराष्ट्रीय राजनीति और वैश्विक आर्थिक व्यवस्था से जुड़े मामलों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अन्य वीडियो
#IndiaNews #National #Brics #BricsSherpaMeeting #SherpaMeeting #BricsCountries #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 10, 2026, 04:39 IST
BRICS Sherpa Meeting: भारत की अध्यक्षता में BRICS शेरपा बैठक शुरू, मानवता की पहल और वैश्विक सहयोग पर मंथन #IndiaNews #National #Brics #BricsSherpaMeeting #SherpaMeeting #BricsCountries #VaranasiLiveNews
