TOP News: संसद में आज भी टकराव टलना मुश्किल; नरवणे की किताब पर पेंगुइन की सफाई; T20WC में भारत से भिड़ेगा PAK

देश-दुनिया में सोमवार को कई बड़े घटनाक्रम सामने आए। टी20 विश्व कप 2026 को लेकर पाकिस्तान सरकार ने रुख बदलते हुए घोषणा की कि टीम भारत के खिलाफ 15 फरवरी को ग्रुप मैच खेलेगी। ब्रिटेन में प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने एपस्टीन विवाद के बीच इस्तीफा देने से इनकार किया और पद पर बने रहने की बात कही। जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की किताब पर पेंगुइन ने स्पष्ट किया कि पुस्तक अब तक प्रकाशित नहीं हुई है। अमेरिका-बांग्लादेश व्यापार समझौते में टैरिफ घटाकर 19 प्रतिशत किया गया, जिससे रेडीमेड गारमेंट सेक्टर को राहत मिलेगी। दिल्ली में भाजपा सरकार ने केंद्र और उपराज्यपाल के खिलाफ आप सरकार के समय दायर कई मुकदमे वापस ले लिए। महाराष्ट्र में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव में महायुति को बढ़त मिली और भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। बांग्लादेश में चुनाव प्रचार थम गया है और BNP ने आत्मनिर्भर देश का वादा किया है। हिमाचल प्रदेश में मौसम बदला है और कई जिलों में येलो अलर्ट जारी हुआ। उधर, संघ प्रमुख के साथ भोजन को लेकर विवाद पर सिंगर अदनान सामी ने आलोचकों को तीखा जवाब दिया। पढ़ें देश-विदेश की अहम खबरें

#IndiaNews #National #IndiaPolitics #ParliamentNews #WorldNews #CricketUpdate #UkPolitics #TradeDeal #ElectionUpdate #WeatherAlert #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 10, 2026, 03:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




TOP News: संसद में आज भी टकराव टलना मुश्किल; नरवणे की किताब पर पेंगुइन की सफाई; T20WC में भारत से भिड़ेगा PAK #IndiaNews #National #IndiaPolitics #ParliamentNews #WorldNews #CricketUpdate #UkPolitics #TradeDeal #ElectionUpdate #WeatherAlert #VaranasiLiveNews