Kangra News: सिटी में आज

धार्मिकहवन यज्ञ : गुप्त नवरात्र के शुभारंभ पर ज्वालामुखी मंदिर में सुबह 8ः00 बजे से हवन-पाठ होगा।भागवत कथा : कंदरोड़ी में संकीर्तन एवं भगवान रहस्य कथा में नदिया बिहारी दास दोपहर 12ः00 बजे से श्रीकृष्ण की लीलाओं का बखान करेंगे।शिविरटीबी स्क्रीनिंग : टीबी मुक्त अभियान के तहत शहीद भगत सिंह फार्मेसी कॉलेज राजपुरा में सुबह 10ः00 बजे से जांच शिविर लगाया जाएगा। बैठकपौंग विस्थापित : पौंग बांध विस्थापितों के साथ संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक पूर्वाह्न 11ः00 बजे से। इसके बाद मांगों को लेकर प्रदर्शन होगा।रोजगारसाक्षात्कार : टेरियर सिक्योरिटी सर्विसेज में सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों को भरने के लिए उप रोजगार कार्यालय कांगड़ा में पूर्वाह्न 11 बजे साक्षात्कार होंगे।काम की बातसड़क बंद-देहरा उपमंडल के तहत दा घट्टा रोड पर सीमेंट कंक्रीट का कार्य किया जाएगा। इसके कारण मार्ग 10 फरवरी तक वाहनों की आवाजाही के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगा। वाहन चालक टिक्कर और अन्य वैकल्पिक मार्गों से आवाजाही कर सकते हैं।बिजली बंद : विद्युत उपमंडल परागपुर के अंतर्गत मरम्मत व रखरखाव कार्य किया जाएगा। इस कारण सुबह 9ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक परागपुर, अपर परागपुर, डांगड़ा, तहसील परागपुर, गढ़, मसोट, सलांगड़ी, लग बलियाना औ आसपास के क्षेत्रों बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

#KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 18, 2026, 19:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: सिटी में आज #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews