IIT BHU: सात शोधार्थियों को एक साल के लिए जापान से बुलावा, वैज्ञानिकों के साथ करेंगे शोध; दवाओं का है मामला
IIT BHU: आईआईटी बीएचयू के सात शोधार्थियों को जापान से बुलावा आया है। ये सभी पीएचडी स्कॉलर हैं जो कि जापान के अलग-अलग शहरों और साइटों पर जाकर सेमीकंडक्टर चिप, केमिकल, अत्याधुनिक दवाओं आदि पर रिसर्च करेंगे। जापान की तकनीक सीख और काम कर वे भारत लौटेंगे। एक साल तक जापान के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर रिसर्च पेपर भी प्रकाशित करेंगे। भारत और जापान के बीच अंतरराष्ट्रीय शोध सहयोग को बढ़ावा देने के लिए लोटस कार्यक्रम शुरू किया गया है, इसी के अंतर्गत इन सातों का चयन किया गया है। इस कार्यक्रम के लिए पूरे भारत से कुल 285 शोधार्थियों का चयन किया गया है।
#CityStates #Varanasi #IitBhu #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 04, 2026, 09:12 IST
IIT BHU: सात शोधार्थियों को एक साल के लिए जापान से बुलावा, वैज्ञानिकों के साथ करेंगे शोध; दवाओं का है मामला #CityStates #Varanasi #IitBhu #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews
