Mandi News: इग्नू ने बढ़ाई प्रवेश और पंजीकरण की तिथि

मंडी। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने चालू शैक्षणिक सत्र के लिए नवीन प्रवेश एवं दोबारा पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी है। यह निर्णय मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा तथा ऑनलाइन मोड के अंतर्गत संचालित सभी शैक्षणिक कार्यक्रमों पर समान रूप से लागू होगा।वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. राजकुमार ठाकुर ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों में 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं है, जिससे विभिन्न आयु वर्ग के शिक्षार्थी अपनी शिक्षा जारी रखने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थियों से आग्रह किया कि वे आवेदन के दौरान केवल अपनी पंजीकृत ई-मेल आईडी का ही उपयोग करें और सभी आवश्यक दस्तावेज स्पष्ट, पठनीय और वैध रूप में अपलोड करें। संवाद

#IGNOUExtendsAdmissionAndRegistrationDeadline. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 20, 2026, 16:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: इग्नू ने बढ़ाई प्रवेश और पंजीकरण की तिथि #IGNOUExtendsAdmissionAndRegistrationDeadline. #VaranasiLiveNews