Pauri News: परीक्षा केंद्रों में संशोधन नहीं हुआ तो सीयूईटी परीक्षा का करेंगे बहिष्कार
छात्रों की मांग हुई तेज, कहा-श्रीनगर और पौड़ी में केंद्र होने के बावजूद अन्य राज्यों में परीक्षा केंद्र बांट दिएसंवाद न्यूज एजेंसीश्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के चौरास परिसर व पौड़ी घुड़दौड़ी में सीयूईटी का परीक्षा केंद्र होने के बावजूद छात्रों को अन्य राज्यों में परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाने पर छात्रों ने आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि उनके परीक्षा केंद्र पंजाब के अमृतसर, मोहाली और हल्द्वानी जैसे दूरस्थ शहरों में आवंटित कर दिए गए हैं जबकि चौरास परिसर में पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी जिलों के छात्रों की सुविधा के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है। कहा कि केंद्रों में संशोधन नहीं किया गया तो सीयूईटी परीक्षा का बहिष्कार किया जाएगा। बिड़ला परिसर छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं एबीवीपी कार्यकर्ता जसवंत सिंह राणा ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों से इंटरपास कर आने वाले छात्रों के केंद्र दूर-दराज के शहरों में होने से उन्हें समय के साथ ही आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। विवि प्रशासन से पूर्व में भी एनटीए से इस संदर्भ में वार्ता कर स्थानीय छात्रों के केंद्र स्थानीय स्तर पर ही आवंटित किए जाने की मांग की गई थी लेकिन एनटीए इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। कहा कि छात्र अपने केंद्रों में संशोधन के लिए एनटीए को मेल भेज रहे हैं लेकिन इसका कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 11 मई से होने वाली सीयूईटी परीक्षा के केंद्रों में संशोधन नहीं किया जाता तो छात्रों को उग्र आंदोलन करना पड़ेगा और सीयूईटी परीक्षा का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया जाएगा। विवि के सीयूईटी परीक्षा के नोडल अधिकारी डाॅ. अमरजीत सिंह का कहना है कि विवि की ओर से एनटीए को केंद्रों में संशोधन के लिए पत्र भेजा गया है। बीे सोमवार को एनटीए की टीम ने विवि के चौरास परिसर में बनाए गए परीक्षा केंद्र का निरीक्षण भी किया। छात्रों को यथासमय इस केंद्र पर परीक्षा केंद्र आवंटित हो इसके लिए एनटीए अधिकारियों से अनुरोध किया गया है।
#IfTheExamCentresAreNotRevised #WeWillBoycottTheCUETExam. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 05, 2026, 15:54 IST
Pauri News: परीक्षा केंद्रों में संशोधन नहीं हुआ तो सीयूईटी परीक्षा का करेंगे बहिष्कार #IfTheExamCentresAreNotRevised #WeWillBoycottTheCUETExam. #VaranasiLiveNews
