Kangra News: एचपीवी टीकाकरण का आगाज, 12,903 बालिकाएं हुई पंजीकृत
धर्मशाला। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने शनिवार को धर्मशाला अस्पताल के सभागार में जिला स्तरीय एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए शुरू किए गए इस अभियान के तहत जिले में 14 से 15 वर्ष की 12,903 बालिकाओं का पंजीकरण किया जा चुका है। उपायुक्त ने इस अभियान को एक महत्वपूर्ण जनस्वास्थ्य पहल बताते हुए सभी विभागों और आमजन से सक्रिय सहभागिता की अपील की है। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय अनिवार्य है। हमारा लक्ष्य जिले की प्रत्येक पात्र बालिका तक यह सुरक्षा कवच पहुंचाना है। अभियान को जमीनी स्तर पर सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिलेभर में 75 टीकाकरण सत्र आयोजित करने का निर्णय लिया है। डीसी ने विशेष रूप से शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शिक्षण संस्थानों में जागरूकता गतिविधियां चलाकर अभिभावकों को टीके के महत्व और सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया जाए। किसी भी प्रकार की भ्रांति को दूर करने के लिए स्पष्ट और सरल जानकारी साझा की जाए। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. विवेक करोल, एमएस डॉ. अनुराधा शर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश सूद और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा का कवचयह टीकाकरण अभियान महिलाओं में कैंसर से होने वाली मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक सर्वाइकल कैंसर को रोकने की दिशा में एक प्रभावी कदम है। डीसी ने विद्यालय प्रबंधन समितियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्करों और सामुदायिक प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि वे इस संदेश को घर-घर पहुंचाएं।
#KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 28, 2026, 17:33 IST
Kangra News: एचपीवी टीकाकरण का आगाज, 12,903 बालिकाएं हुई पंजीकृत #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews
