जनगणना: पहले चरण में होगी मकानों की गणना, लगाए जाएंगे 6862 कर्मचारी; बलिया के निकायों में ईओ होंगे अफसर

भारत सरकार की तरफ से जनगणना का कार्य 22 मई के बाद होगा। जनगणना का कार्य जून में हर हाल में पूरा करना होगा। पहले चरण में हाउस लिस्टिंग गणना की जाएगी। इसके लिए प्रशासनिक अमला तैयारी में जुट गया है। हाउस लिस्टिंग गणना में लगभग 6862 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इन कर्मचारियों को विधिवत प्रशिक्षण देने के बाद सबसे पहले उन्हीं से कराया जाएगा। सरकार ने एसआईआर की तरफ से जनगणना को भी एप के माध्यम से आनलाइन कराने की व्यवस्था की है। इस जनगणना कार्य में शिक्षक, लेखपाल, पंचायत सचिव, शिक्षा मित्र के साथ स्थाई अन्य विभाग के कर्मचारियों को लगाया जाएगा। कर्मचारियों के लिए हाउस लिस्टिंग ब्लाक बनाए जाएंगे। एक हाउस लिस्टिंग ब्लाक में 150 से 180 तक मकान होंगे। तहसील स्तर पर तहसीलदार व नगर निकायों में ईओ इसके अधिकारी होंगे। नगर निकायों में वार्ड को हाउस लिस्टिंग ब्लाक बनाए जाएंगे। इसमें दो से तीन सदस्यों को रखा जाएगा।

#CityStates #Ballia #Varanasi #BalliaPolice #BalliaNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 11, 2026, 18:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




जनगणना: पहले चरण में होगी मकानों की गणना, लगाए जाएंगे 6862 कर्मचारी; बलिया के निकायों में ईओ होंगे अफसर #CityStates #Ballia #Varanasi #BalliaPolice #BalliaNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews