Chamoli News: गर्म हवाओं ने लोगों को किया बेहाल, व्यापारियों को ब्रिकी की आस

-मौसम परिवर्तन के चलते नहीं बिक पा रहे थे कूलर, पंखे, एसी, दो दिनों से बढ़ी उमस कर्णप्रयाग। पिछले चार दिनों से बढ़ती उमस ने लोगों को घरों में कैद कर लिया है। गर्मी के चलते अब लोग पंखे, कूलर और एसी खरीदने लगे हैं। इससे इलेक्ट्रॉनिक से जुड़े व्यापारियों को व्यापार बढ़ने की उम्मीद है। व्यापारियों का कहना है कि दो माह से लाखों का सामान गोदाम में पड़ा है। कभी बारिश कभी धूप के चलते बिक्री नहीं हो पा रही है। ऐसे में बढ़ती गर्मी व्यापार में तेजी लाएगी। व्यापारी राजकिशोर सिंह मिंगवाल ने बताया कि करीब 10 लाख रुपये का माल गोदाम में पड़ा है जिसमें कूलर, एसी, पंखे आदि शामिल हैं। अप्रैल और मई में अच्छे व्यापार की उम्मीद थी। हालांकि कभी गर्मी, कभी बारिश के चलते व्यापार थम गया था। ऐसे में दो दिनों से बढ़ती गर्मी से अब व्यापार बढ़ने की उम्मीद है। व्यापारी बृजेश बिष्ट ने बताया कि कई प्रकार के पंखे, एसी, कूलर आदि मंगाए थे लेकिन मौसम साथ नहीं दे रहा था। लेकिन बढ़ती गर्मी व्यापारियों को अच्छा कारोबार देगा।

#HotWindsHaveMadePeopleMiserable #WhileTradersAreHopingForIncreasedSales. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 23, 2026, 11:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamoli News: गर्म हवाओं ने लोगों को किया बेहाल, व्यापारियों को ब्रिकी की आस #HotWindsHaveMadePeopleMiserable #WhileTradersAreHopingForIncreasedSales. #VaranasiLiveNews