UP: विमान में घुसीं मधुमक्खियां... इतने घंटे लेट हुई फ्लाइट, यात्री हुए नाराज; पहले भी विमान में घुस चुका चूहा

कानपुर में कोहरे के कारण शुक्रवार को भी दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू और हैदराबाद की फ्लाइट अपने समय से देरी से आई। वहीं, दिल्ली के फ्लाइट में मधुमक्खियां घुस गईं। इस दौरान यात्री बाहर निकल आए। कुछ यात्रियों ने रैंप के पास मधुमक्खी का छत्ता होने की बात कही। साथ ही कुछ विदेशी यात्रियों ने इसके फोटो और वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए। कोहरे और धुंध के कारण फ्लाइट की टाइमिंग भी लड़खड़ा रही है। शुक्रवर को अपने तय समय से फ्लाइट 50 मिनट की देरी से 12:55 बजे बंगलूरू की फ्लाइट कानपुर पहुंची। दोपहर 1:40 बजे पर बंगलूरू के लिए उड़ान भरी। इसी तरह अपने तय समय से एक घंटे 22 मिनट की देरी पर हैदराबाद की फ्लाइट दोपहर 2:07 बजे कानपुर पहुंची। 2:52 बजे पर हैदराबाद के लिए उड़ान भरी। दिल्ली की फ्लाइट भी 30 मिनट की देरी से दोपहर 2:30 बजे पर कानपुर पहुंची। जिसने दोपहर 3:48 बजे पर दिल्ली के लिए उड़ान भरी। ऐसे ही मुंबई की फ्लाइट 37 मिनट की देरी पर दोपहर 3:12 बजे कानपुर पहुंची। जिसने शाम 4:35 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरी।

#CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurAirport #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 20, 2025, 08:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: विमान में घुसीं मधुमक्खियां... इतने घंटे लेट हुई फ्लाइट, यात्री हुए नाराज; पहले भी विमान में घुस चुका चूहा #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurAirport #VaranasiLiveNews