Raipur News: बड़ी वारदात से पहले धरा गया हिस्ट्रीशीटर! कट्टा-कारतूस के साथ पुलिस ने आरोपी को दबोचा

राजधानीरायपुरमें संभावित बड़ी आपराधिक घटना को गुढ़ियारी पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। इलाके के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रोहित उइके उर्फ छोटू को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि गोंदवारा अंडर ब्रिज के पास एक संदिग्ध व्यक्ति हथियार के साथ घूम रहा है। सूचना मिलते ही टीम सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर बताए गए हुलिए के आधार पर युवक को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से अवैध हथियार और कारतूस मिले। जब उससे लाइसेंस संबंधी दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में उसकी पहचान रोहित उइके निवासी प्रेम नगर, गुढ़ियारी के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले से ही एक दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। फिलहाल पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया में भेज दिया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान और तेज करने के निर्देश दिए हैं।

#CityStates #Raipur #Chhattisgarh #RaipurCrimeNews #GudhiyariPoliceStation #History-sheeterArrested #RohitUikeChhotu #IllegalWeaponsRecovered #Country-madePistolCartridges #ArmsActCase #RaipurPoliceAction #ChhattisgarhCrimeNews #MajorIncidentFoiled #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 17, 2026, 08:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Raipur News: बड़ी वारदात से पहले धरा गया हिस्ट्रीशीटर! कट्टा-कारतूस के साथ पुलिस ने आरोपी को दबोचा #CityStates #Raipur #Chhattisgarh #RaipurCrimeNews #GudhiyariPoliceStation #History-sheeterArrested #RohitUikeChhotu #IllegalWeaponsRecovered #Country-madePistolCartridges #ArmsActCase #RaipurPoliceAction #ChhattisgarhCrimeNews #MajorIncidentFoiled #VaranasiLiveNews