कोटकपूरा से एके-47 राइफल की तीन मैगजीन और 82 कारतूस बरामद, जांच शुरू-एसपी
फरीदकोट के एसपी इन्वेस्टिगेशन नरेंद्र सिंह ने बताया कि कोटकपूरा से बरामद एके-47 राइफल की तीन मैगजीन और 82 कारतूसों के मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सामने आया है कि ये मैगजीन और कारतूस करीब 40 से 50 वर्ष पुराने हैं। मामले की जांच सीआईए स्टाफ को सौंप दी गई है, ताकि पता लगाया जा सके कि कहीं इसका संबंध किसी संगठन से तो नहीं है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कोटकपूरा से एके-47 राइफल की तीन मैगजीन और 82 कारतूस बरामद, जांच शुरू-एसपी #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 26, 2026, 08:54 IST
कोटकपूरा से एके-47 राइफल की तीन मैगजीन और 82 कारतूस बरामद, जांच शुरू-एसपी #VaranasiLiveNews
