राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कांग्रेस अध्यक्ष की टिप्पणी को बताया हताशा का प्रतीक

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर की गई टिप्पणी पर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी कांग्रेस की हताशा और निराशा को दर्शाती है। टोहाना में पत्रकारों से बातचीत में बराला ने कहा कि कांग्रेस आज भी रजवाड़ेशाही और परिवारवादी मानसिकता से बाहर नहीं आ पा रही है। देश की जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से 2014 में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया और लगातार तीसरी बार मौका दिया। इससे पहले गुजरात की जनता ने 12 साल तक मुख्यमंत्री बनाया। बराला ने कहा कि गांधी परिवार, खासकर राहुल, सोनिया और प्रियंका गांधी को यह बात हजम नहीं हो रही कि एक गरीब का बेटा लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बना है और देश परिवारवाद से मुक्त हुआ है। इसी कारण पूरा परिवार फ्रस्ट्रेशन में है। उन्होंने कहा कि जब वोट से जनता इन्हें नहीं चुन रही तो इनका एक ही मकसद है कि प्रधानमंत्री को गालियां दो, सरकार को अस्थिर करो और लोगों में विद्वेष पैदा करो। लंबे समय बाद मोदी के नेतृत्व में गैर-कांग्रेसी सरकार पूर्ण बहुमत से बनी है, यह स्थिरता कांग्रेस से सहन नहीं हो रही। बराला ने कहा कि सत्ता के बिना कांग्रेस मछली की तरह तड़प रही है और बैकडोर से सत्ता चाहती है। पहले सोनिया गांधी ने मोदी को मौत का सौदागर कहा, फिर उनकी माताजी पर टिप्पणी की और अब पिता जी पर। कभी युवाओं तो कभी किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस ओछी टिप्पणी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, राहुल गांधी और पूरे गांधी परिवार को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कांग्रेस अध्यक्ष की टिप्पणी को बताया हताशा का प्रतीक #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 26, 2026, 08:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कांग्रेस अध्यक्ष की टिप्पणी को बताया हताशा का प्रतीक #VaranasiLiveNews