Himachal News: सीबीएसई स्कूलों में ज्वाइन न करने वाले शिक्षक नहीं होंगे अयोग्य, विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश
हिमाचल प्रदेश के सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती प्रक्रिया को लेकर शिक्षा विभाग ने विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए हैं। यदि कोई शिक्षक चयन के बाद किसी कारणवश दी गई पोस्टिंग स्वीकार नहीं करता या निर्धारित समय में पद ग्रहण नहीं कर पाता, तो उसे भविष्य में सीबीएसई स्कूलों में तैनाती से वंचित नहीं किया जाएगा। यानी ऐसे मामलों में डिबारमेंट लागू नहीं होगा। सरकार ने शिक्षकों को बड़ी राहत देते हुए कहा है कि जॉब ट्रेनी या अनुबंध शिक्षक यदि चयनित होकर सीबीएसई स्कूलों में तैनात होते हैं, तो उनकी वर्तमान सेवा शर्तें बिना किसी बाधा के जारी रहेंगी। इससे इन शिक्षकों के बीच बनी असुरक्षा की भावना पर विराम लगेगा। सीबीएसई स्कूलों में पहले से कार्यरत पीरियड बेस्ड एसएमसी शिक्षकों के लिए भी सरकार ने राहत भरा फैसला लिया है। नए चयनित शिक्षकों की तैनाती के कारण उन्हें नहीं हटाया जाएगा। वे अगले आदेशों तक अपने पदों पर कार्यरत रहेंगे। काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने वाले शिक्षकों को सरकार ने ड्यूटी पर माना है। ऐसे में उन्हें नियमानुसार यात्रा भत्ता (टीए) और दैनिक भत्ता (डीए) मिलेगा, जिससे शिक्षकों को आर्थिक राहत भी मिलेगी। निदेशालय ने सभी जिला और खंड स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इन गाइडलाइंस को तुरंत सभी संबंधित स्कूलों और शिक्षकों तक पहुंचाया जाए, ताकि प्रक्रिया में किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति न रहे।
#CityStates #Shimla #HimachalCbseSchools #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 04, 2026, 22:21 IST
Himachal News: सीबीएसई स्कूलों में ज्वाइन न करने वाले शिक्षक नहीं होंगे अयोग्य, विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश #CityStates #Shimla #HimachalCbseSchools #VaranasiLiveNews
