Hardoi Murder: जेठानी का पक्ष लेना मंजू को पड़ा भारी; नशेड़ी जेठ ने पीठ में गोली मारकर की हत्या, आरोपी की तलाश
हरदोई जिले में कछौना कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में शुक्रवार रात जेठ ने महिला की पीठ पर गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी रेलवे में गैंगमैन है। शराब के नशे में उसने पत्नी की पिटाई की थी। इस पर महिला अपनी जेठानी को गांव ले आई थी। इसका पता चलने पर गांव पहुंचे जेठ ने विवाद के बाद घटना को अंजाम दे दिया। प्रतापपुर निवासी मंजू (32) का पति रामसेवक गांव में ही रहकर खेती करता है। मंजू के जेठ राज कुमार रेलवे में गैंगमैन हैं। राज कुमार की तैनाती बालामऊ जंक्शन पर है। वहीं उन्हें सरकारी आवास मिला हुआ है। पत्नी किरन के साथ राजकुमार वहीं रहते हैं। राम सेवक ने बताया कि राजकुमार शराब पीने के आदी हैं।
#CityStates #Kanpur #Hardoi #HardoiNews #HardoiCrimeNews #HardoiMurder #KachhaunaPoliceStation #RailwayGangmanCrime #DomesticDispute #WomanShotDead #UpCrimeNews. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 14, 2026, 06:54 IST
Hardoi Murder: जेठानी का पक्ष लेना मंजू को पड़ा भारी; नशेड़ी जेठ ने पीठ में गोली मारकर की हत्या, आरोपी की तलाश #CityStates #Kanpur #Hardoi #HardoiNews #HardoiCrimeNews #HardoiMurder #KachhaunaPoliceStation #RailwayGangmanCrime #DomesticDispute #WomanShotDead #UpCrimeNews. #VaranasiLiveNews
