हैप्पी दिवाली: घर-दुकान व मंदिर में पूजा की तैयारी, सजावट-रंगबिरंगी रोशनी, लक्ष्मी-गणेश पूजन इस समय करें
देश का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली आज मनाई जाएगी। घरों, दुकानों, शोरूमों और मंदिरों में पूजन की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। हर जगह सजावट और रंगबिरंगी रोशनी है। सुबह 11.27 बजे से अमावस्या तिथि शुरू हो जाएगी। गृहस्थों के लिए पूजन का समय शाम 5.54 बजे से 7.50 बजे तक रहेगा। देर रात तक अलग-अलग समय में पूजन के खास मुहूर्त मिलेंगे, जिसमें मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का पूजन किया जा सकेगा। सोमवार को सोमवती अमावस्या और मंगलवार को अन्नकूट एवं गोवर्धन पूजा होगी। बुधवार को भैया दूज का त्योहार मनाया जाएगा। 11.30 बजे से पूजन का मुर्हूत अलीगढ़ के ज्योतिषाचार्य हृदय रंजन शर्मा के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि शनिवार सुबह 10:47 बजे शुरू होकर रविवार सुबह 11:27 बजे तक रहेगी। इसके बाद सुबह 11:27 बजे अमावस्या तिथि लग जाएगी। दिवाली का पूजन अमावस्या की रात (प्रदोष काल और महानिशीथ काल) में किया जाता है। शाम को विघ्नहर्ता भगवान गणेश और धन की देवी मां लक्ष्मी का पूजन कर दिवाली हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी।
#CityStates #Aligarh #Diwali #HappyDiwali #LakshmiPuja #GaneshPuja #Muhurat #GovardhanPuja #BhaiyaDooj #Decoration #Festival #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 08, 2026, 14:58 IST
हैप्पी दिवाली: घर-दुकान व मंदिर में पूजा की तैयारी, सजावट-रंगबिरंगी रोशनी, लक्ष्मी-गणेश पूजन इस समय करें #CityStates #Aligarh #Diwali #HappyDiwali #LakshmiPuja #GaneshPuja #Muhurat #GovardhanPuja #BhaiyaDooj #Decoration #Festival #VaranasiLiveNews
