Aligarh: होटल मेल रोज इन के बेसमेंट में चल रही जिम सील, कोचिंग संस्थानों पर भी मारा छापा, तीन सेंटर मिले बंद
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) ने शुक्रवार को शहर के पॉश इलाके मैरिस रोड पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने क्षेत्र के नामचीन मेल रोज इन होटल के बेसमेंट में अवैध रूप से संचालित हो रही इलिवेट जिम को पूरी तरह सील कर दिया है। प्राधिकरण के मुताबिक करीब एक हजार वर्ग मीटर के क्षेत्रफल में बने इस चार मंजिला होटल में नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। नक्शे के अनुसार, होटल के बेसमेंट का उपयोग गाड़ियों की पार्किंग के लिए होना तय था। इसके उलट यहां नियमों को ताक पर रखकर पिछले कई साल से व्यावसायिक रूप से जिम चलाई जा रही थी। इस अवैध संचालन का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा था। होटल में आने वाले मेहमानों और जिम के सदस्यों के वाहन मुख्य सड़क पर पार्क होते थे। मैरिस रोड जैसे व्यस्त इलाके में अवैध पार्किंग के कारण आए दिन राहगीरों को भीषण जाम से जूझना पड़ता था। एडीए उपाध्यक्ष कुलदीप मीणा के के निर्देश पर शुक्रवार को जब टीम दलवीर सिंह जुनेजा के स्वामित्व वाले इस होटल पर पहुंची तो नियम विरुद्ध चल रही गतिविधियों को देखकर तुरंत सीलिंग की कार्रवाई की गई। कार्रवाई से मैरिस रोड के अन्य कारोबारियों में भी खलबली मच गई। इस दौरान एडीए के अवर अभियंता मोहम्मद यासीन, विश्वजीत, श्यामवीर पुलिस बल और प्राधिकरण के स्टाफ के साथ मौजूद थे। बेसमेंट में निर्धारित पार्किंग के अलावा किसी भी तरह का व्यावसायिक काम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह अन्य भवन स्वामियों के लिए चेतावनी है वह अपने यहां मानक पूरे कर लें। कोई भी गतिविधि मानकों के विपरीत संचालित हो रही है तो उसे बंद कर लें। - कुलदीप मीणा, उपाध्यक्ष, एडीए
#CityStates #Aligarh #MelroseInnAligarh #GymSealed #CoachingCentre #AligarhNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 18, 2026, 09:53 IST
Aligarh: होटल मेल रोज इन के बेसमेंट में चल रही जिम सील, कोचिंग संस्थानों पर भी मारा छापा, तीन सेंटर मिले बंद #CityStates #Aligarh #MelroseInnAligarh #GymSealed #CoachingCentre #AligarhNews #VaranasiLiveNews
