GT Road To Final: दूसरे खिताब से एक कदम दूर गुजरात; गिल-सुदर्शन की जोड़ी, होल्डर के दमदार प्रदर्शन से की वापसी
गुजरात टाइटंस ने क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को हराकर अपने आईपीएल सफर के पांच वर्षों में तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई। 2022 में अपने पहले ही सीजन में खिताब जीतने वाली गुजरात अब दूसरी बार ट्रॉफी जीतने के बेहद करीब पहुंच गई है। हालांकि आईपीएल 2026 में गुजरात का सफर बिल्कुल आसान नहीं रहा। टीम ने सीजन की शुरुआत संघर्ष के साथ की और पहले सात मैचों में सिर्फ तीन जीत हासिल कर सकी। लेकिन दूसरे चरण में टीम ने शानदार वापसी की और नौ जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल का टिकट हासिल किया। आईपीएल 2022 से 2026 तक गुजरात टाइटंस का सफर सीजन प्रदर्शन 2022 चैंपियन 2023 उपविजेता 2024 लीग चरण में बाहर 2025 एलिमिनेटर में बाहर 2026 फाइनल में
#CricketNews #Cricket #International #Ipl2026 #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 30, 2026, 16:40 IST
GT Road To Final: दूसरे खिताब से एक कदम दूर गुजरात; गिल-सुदर्शन की जोड़ी, होल्डर के दमदार प्रदर्शन से की वापसी #CricketNews #Cricket #International #Ipl2026 #VaranasiLiveNews
