क्वींस कॉलेज में बदलाव: मिशन महादेव से आधुनिक पढ़ाई करेंगे राजकीय विद्यालय के बच्चे, जानें- क्या है योजना

पीएम श्री राजकीय क्वींस कॉलेज में इस सत्र से कई बड़े बदलाव किए जाएंगे। मिशन महादेव के तहत इस सत्र से जहां छात्राओं को निशुल्क प्रवेश और शिक्षा मिलेगी। वहीं, टॉप-30 छात्रों को आईआईटी और मेडिकल की निशुल्क तैयारी कराई जाएगी। प्रधानाचार्य सुमीत श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय में इस सत्र से मिशन महादेव के तहत शिक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी। इसमें महादेव का मतलब म से समावेशी दृष्टिकोण के माध्यम से क्यूआईसी (क्वींस इंटर कॉलेज) का प्रबंधन और विकास, ह से सर्वांगीण शिक्षा, ए से शैक्षणिक सत्यनिष्ठा, डी से विविधता और समावेशन, ई से समान पहुंच, सभी के लिए शिक्षा और सतत विकास के लिए शिक्षा और वी से मानवता के प्रति मूल्यपरक दृष्टिकोण है। प्रधानाचार्य ने बताया कि इस मिशन के तहत विद्यालय में दी जाने वाली शिक्षा में आधुनिकता को बढ़ावा दिया जाएगा। इस सत्र से चार बड़े बदलाव विद्यालय में किए जाएंगे। इसमें पहला तो सभी छात्राओं को निशुल्क प्रवेश व शिक्षा, दूसरा टॉप 30 छात्रों को निशुल्क आईआईटी और मेडिकल की कोचिंग दी जाएगी। तीसरा यह कि वाराणसी का पहला विद्यालय होगा जिसमें इस सत्र से तमिल भाषा की पढ़ाई की जाएगी और चौथा इस सत्र से विद्यालय में कक्षा 6 से 11 तक की पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम होगी। इन सभी बदलावों के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

#CityStates #Varanasi #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 23, 2026, 02:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
City states Varanasi



क्वींस कॉलेज में बदलाव: मिशन महादेव से आधुनिक पढ़ाई करेंगे राजकीय विद्यालय के बच्चे, जानें- क्या है योजना #CityStates #Varanasi #VaranasiLiveNews