प्रयागराज : मारियाडीह काशीपुर में खाली कराई गई दो करोड़ की सरकारी जमीन, चला बुलडोजर
उपजिलाधिकारी सदर अंकित वर्मा के निर्देश पर सरकारी भूमि रसूलपुर काशीपुर उपरहार में तकरीबन दो करोड़ रुपये की सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाया गया। तहसीलदार सुरेश चंद्र शुक्ला ने जांच कराई तो बंजर में गुड्डू यादव (नाटे), अबू तैबा, सूरज, कुणाल और राज यादव का सरकारी भूमि पर कब्जा मिला। एसडीएम सदर के अनुसार ये लोग भूमाफिया से मिल कर अतीक के करीबियों से भूमि लेकर मकान निर्माण का ठेका लेते हैं। इसके बाद राजस्व निरीक्षक मनोज त्रिपाठी ने लेखपाल महेश मिश्रा, लेखपाल मनीष यादव, लेखपाल सतीश मिश्रा के साथ सरकारी भूमि खाली कराई।। सरकारी भूमि की अनुमानित कीमत तकरीबन दो करोड़ रुपये है। पीडीए ने 13 बीघा में ध्वस्त की अवैध प्लॉटिंग पीडीए ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई की। यह कार्रवाई मलाक हरहर चौराहा के पास लखनऊ रोड पर की गई। प्राधिकरण ने लगभग 13 बीघा क्षेत्रफल में किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। ध्वस्त की गई पहली प्लॉटिंग संतोष पांडेय, उस्मान अहमद और अन्य से संबंधित थी। यह लगभग पांच बीघा भूमि पर की गई थी। दूसरी अवैध प्लॉटिंग लगभग आठ बीघा क्षेत्रफल में थी। इसमें संतोष पांडेय, साजिद अहमद, उस्मान अहमद, जैद अहमद, इश्तियाक अहमद आदि शामिल थे।
#Crime #Prayagraj #MariyadihPrayagraj #PrayagrajNews #AtiqAhmed #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 15:54 IST
प्रयागराज : मारियाडीह काशीपुर में खाली कराई गई दो करोड़ की सरकारी जमीन, चला बुलडोजर #Crime #Prayagraj #MariyadihPrayagraj #PrayagrajNews #AtiqAhmed #VaranasiLiveNews
