Aligarh News: कुंदन से मिरर वर्क तक, तीज पर छाए डिजाइनर कड़े
हरियाली तीज से पहले महिलाएं सजने-संवरने के सामान की खरीदारी में जुट गई हैं। इस बार सिर्फ हरी चूड़ियां ही नहीं, बल्कि आधुनिक डिजाइनों वाले आकर्षक कड़े भी महिलाओं की पहली पसंद बन गए हैं।पारंपरिक और ट्रेंडी डिजाइन के इस मेल ने लेडीज कॉर्नर की दुकानों पर खरीदारी का उत्साह बढ़ा दिया है। बाजार में एडी के कड़े, कुंदन वर्क, मोजो नाइट, मिरर वर्क, कोलकी और जरकीन कड़े सबसे अधिक पसंद किए जा रहे हैं।दुकानदार धर्मेश गर्ग ने बताया कि इस बार आधुनिक डिजाइनों के साथ पारंपरिक कलेक्शन की भी खूब मांग है। तीज नजदीक आने के साथ ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है और आने वाले दिनों में खरीदारी और तेज होने की उम्मीद है।कीमतों की बात करें तो मोजो नाइट कड़े 500 से 1200 रुपये, कुंदन कड़े 300 से 1200 रुपये, कोलकी कड़े 400 से 2500 रुपये, जरकीन कड़े 250 से 600 रुपये, एडी के कड़े 700 से 1500 रुपये तथा मिरर वर्क कड़े 250 से 700 रुपये की रेंज में उपलब्ध हैं। व्यापारियों का कहना है कि हर बजट के अनुरूप डिजाइन उपलब्ध होने से महिलाओं में खासा उत्साह है।महिलाओं से बातचीतहरियाली तीज पर हरे रंग की चूड़ियों के साथ डिजाइनर कड़े पहनने का अलग ही आकर्षण होता है। इस बार कुंदन और मोजो नाइट के कड़े काफी खूबसूरत हैं, इसलिए मैंने भी इन्हें अपनी खरीदारी में शामिल किया है।- कुमकुम अग्रवाल निवासी गूलर रोडबाजार में इस बार काफी नए डिजाइनों का कलेक्शन आया है। मिरर वर्क और एडी के कड़े बेहद पसंद आ रहे हैं। अलग-अलग बजट में अच्छे विकल्प मिलने से खरीदारी करना आसान हो गया है।- याशिका बंसल निवासी बारहद्वारी
#AligarhNewshariyaliTeej #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 27, 2026, 02:42 IST
Aligarh News: कुंदन से मिरर वर्क तक, तीज पर छाए डिजाइनर कड़े #AligarhNewshariyaliTeej #VaranasiLiveNews
