यूपी: मुरादाबाद और अंबाला मंडल में ब्लॉक, बरेली होकर गुजरने वाली चार ट्रेनें निरस्त, 12 के मार्ग बदले

मुरादाबाद और अंबाला मंडल में ब्लॉक के कारण अलग-अलग तारीखों में बरेली होकर गुजरने वाली 26 ट्रेनें प्रभावित होंगी। इनमें चार ट्रेनों को निरस्त किया गया है। 12 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है और 10 गाड़ियों को 180 मिनट तक की देरी से चलाया जाएगा। मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि मुरादाबाद-सहारनपुर रेलखंड में ब्लॉक के कारण 12229 प्रयागराज संगम-योग नगरी ऋषिकेश 27 और 12230 योग नगरी ऋषिकेश-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस 28 सितंबर को निरस्त रहेगी। 15211 जननायक एक्सप्रेस 28 सितंबर को रास्ते के स्टेशनों पर 30 मिनट नियंत्रित की जाएगी और 25 व 26 सितंबर को दो घंटे की देरी से चलाई जाएगी। 22546 देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस 29 सितंबर को एक घंटे, 13037 हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस 28 सितंबर को दो घंटे, 14603 अमृतसर एक्सप्रेस 25 सितंबर को दो घंटे, 22317 हमसफर एक्सप्रेस 28 सितंबर को दो घंटे देरी से चलाई जाएंगी।

#CityStates #Bareilly #Train #Railway #TrainCancellations #BareillyRailwayUpdates #FourTrainsCancelled #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 20, 2026, 06:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: मुरादाबाद और अंबाला मंडल में ब्लॉक, बरेली होकर गुजरने वाली चार ट्रेनें निरस्त, 12 के मार्ग बदले #CityStates #Bareilly #Train #Railway #TrainCancellations #BareillyRailwayUpdates #FourTrainsCancelled #VaranasiLiveNews