बरेली में मुठभेड़: डकैती के चार आरोपी गिरफ्तार, गोली लगने से दो घायल; हाथ जोड़कर रोते हुए मांगी माफी
बरेली में बहेड़ी थाना पुलिस ने महिलाओं से कुंडल लूटने की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूटे गए कुंडल और अवैध हथियार बरामद किए हैं। सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 18 जून 2026 को चुरेली नहर पुलिया के पास डकैती की घटना हुई थी। चंद्रपाल अपनी पत्नी और साली के साथ ससुराल से लौट रहे थे। तभी दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने उनसे कुंडल छीन लिए थे। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के अनावरण के लिए सर्विलांस, एसओजी और बहेड़ी थाना की संयुक्त टीमें गठित की गईं। सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की पहचान की गई। 20 जून की रात दरोगा मोहित मावी पुलिस बल के साथ पचपेड़ा चौराहे पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान मुड़िया नवी बख्श की ओर से दो बाइक पर छह संदिग्ध व्यक्ति आते दिखे। पुलिस को देखकर बदमाश वापस भागने लगे, जिस पर पुलिस टीम ने उनका पीछा किया।
#CityStates #Bareilly #UttarPradesh #Robbers #Loot #Crime #Police #PoliceEncounter #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 10:38 IST
बरेली में मुठभेड़: डकैती के चार आरोपी गिरफ्तार, गोली लगने से दो घायल; हाथ जोड़कर रोते हुए मांगी माफी #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #Robbers #Loot #Crime #Police #PoliceEncounter #VaranasiLiveNews
