Korba: कमरे से उठ रही थी बदबू, भारी मात्रा में मिला मेडिकल वेस्ट, स्वास्थ्य और पर्यावरण विभाग ने शुरू की जांच
कोरबा में गुरुवार को जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत तरदा गांव में बंद कमरे से आ रही तेज बदबू ने पूरे गांव में हड़कंप मचा दिया। बदबू से परेशान ग्रामीण जब घर पहुंचे तो अंदर भारी मात्रा में मेडिकल वेस्ट रखा हुआ मिला। सूचना पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार तरदा गांव में स्थित एक मकान को कुछ दिन पहले किराए पर लिया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से इस घर से लगातार गंदी बदबू आ रही थी। मंगलवार को बदबू इतनी बढ़ गई कि आसपास रहना मुश्किल हो गया। इसके बाद ग्रामीण इकट्ठा होकर घर पहुंचे और दरवाजा खुलवाया। अंदर का नजारा देखकर सभी दंग रह गए। कमरे के अंदर बड़ी मात्रा में इंजेक्शन, सिरिंज, दवाओं की खाली शीशियां और अन्य मेडिकल वेस्ट का सामान अलग थैली में बिखरा पड़ा था। बदबू और गंदगी देखकर ग्रामीणों को आशंका हुई कि कोई अनहोनी को छुपाने की कोशिश की जा रही है। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना उरगा थाना पुलिस को दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जिले के सरकारी और निजी अस्पतालों से निकलने वाले मेडिकल वेस्ट के उठाव का ठेका बिलासपुर की एनवायरो केयर कंपनी को मिला हुआ है। कंपनी प्रतिदिन अस्पतालों से वेस्ट उठाकर उसे बिलासपुर के सेंदरी गांव स्थित मेडिकल वेस्ट डिस्पोजल प्लांट में ले जाकर नष्ट करती है। कंपनी के सूत्रों ने बताया कि तरदा गांव में यह मकान अस्थायी स्टोरेज के लिए किराए पर लिया गया था। गाड़ी खराब होने, समय अभाव या आपात स्थिति में उठाव के बाद वेस्ट को यहां रखकर अगले दिन बिलासपुर भेजा जाना था। लेकिन यहां बिना उचित व्यवस्था के वेस्ट जमा करने से बदबू फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसएन केसरी ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। टीम भेजकर जांच कराई जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं पर्यावरण अधिकारी प्रसन्न सोनकर ने बताया कि मेडिकल वेस्ट स्टोर करने के लिए कंपनी को पर्यावरण विभाग से अनुमति लेना अनिवार्य है। यदि अनुमति नहीं ली गई है तो यह नियमों का उल्लंघन है। जांच के लिए टीम भेजी जा रही है और नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कंपनी के अधिकारी भी बिलासपुर से कोरबा के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस ने मकान को सील कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। korba korba korba
#CityStates #Crime #Korba #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 16, 2026, 10:55 IST
Korba: कमरे से उठ रही थी बदबू, भारी मात्रा में मिला मेडिकल वेस्ट, स्वास्थ्य और पर्यावरण विभाग ने शुरू की जांच #CityStates #Crime #Korba #VaranasiLiveNews
