Bob Blair: न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज बॉब ब्लेयर का निधन, जन्मदिन पर ही ली अंतिम सांस; जानें करियर
न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज बॉब ब्लेयर का निधन हो गया है। ब्लेयर का 94वां जन्मदिन था, लेकिन इसी दिन उन्होंने अंतिम सांस ली। ब्लेयर ने 1952 से 1964 के बीच न्यूजीलैंड के लिए 19 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 35 की औसत से 43 विकेट लिए। घरेलू क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 59 मैचों में 15 की औसत से 330 विकेट झटके। वे ज्यादातर वेलिंगटन के लिए खेले, जबकि कुछ समय सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स की ओर से भी मैदान में उतरे।
#CricketNews #International #NewZealandFastBowler #BobBlair #NewZealandCricket #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 24, 2026, 11:05 IST
Bob Blair: न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज बॉब ब्लेयर का निधन, जन्मदिन पर ही ली अंतिम सांस; जानें करियर #CricketNews #International #NewZealandFastBowler #BobBlair #NewZealandCricket #VaranasiLiveNews
