Haridwar News: दुकान पर घुसकर पूर्व विधायक के बेटे को पीटा, तीन पर रिपोर्ट
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कड़च्छ में होली के दिन पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर के बेटे को दुकान में घुसकर पीट दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पिता-पुत्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार, शिव प्रताप आदित्य राठौर पुत्र सुरेश राठौर निवासी शास्त्री नगर ज्वालापुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार मार्च की शाम करीब साढ़े सात बजे वह मोहल्ला कड़च्छ स्थित रविदास मंदिर के सामने देशराज राठौर की दुकान पर बैठा था। उस समय उसके साथ देशराज राठौर, कुलदीप उर्फ केसी और पुनीत कुमार उर्फ मांगा भी मौजूद थे। तभी मोहल्ला कड़च्छ निवासी प्रवीण कुमार गाली-गलौज करते हुए दुकान में आ गया। उसने आते ही ईंट और चाकू से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी नाक पर गंभीर चोट आई।आरोप है कि इसी दौरान प्रवीण का भाई प्रदीप और पिता राजू भी लाठी-डंडे लेकर आ गए और मारपीट शुरू कर दी, जिससे उसके शरीर पर कई चोटें आईं। शोर-शराबा सुनकर उसकी बुआ का बेटा विशाल राठौर और राहुल मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उसे बचाया। आरोप है कि तीनों जान से मारने की धमकी भाग गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे जिला अस्पताल भिजवाया। आरोप है कि इससे पहले भी प्रवीण कुमार उसके साथ मारपीट कर चुका है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
#FormerMLA'sSonBeatenUpAfterEnteringShop #ReportFiledAgainstThree #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 05, 2026, 13:42 IST
Haridwar News: दुकान पर घुसकर पूर्व विधायक के बेटे को पीटा, तीन पर रिपोर्ट #FormerMLA'sSonBeatenUpAfterEnteringShop #ReportFiledAgainstThree #VaranasiLiveNews
