Maharajganj News: ऑटो की टक्कर से महिला घायल
निचलौल। निचलौल थाना क्षेत्र के हरदी गांव में शनिवार रात तेज रफ्तार टेंपो ने अपने दरवाजे पर खड़ी 50 वर्षीय महिला को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें गंभीर हालत में सीएचसी निचलौल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हरदी गांव निवासी कोइला देवी शनिवार रात करीब आठ बजे गांव में बने लक्ष्मी पूजा पंडाल में दर्शन करने के बाद घर के बाहर पहुंची थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे टेंपो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टेंपो को पकड़कर कब्जे में ले लिया।थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने बताया कि टेंपो को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
#FollowingTheCollision #SheFellOntoTheRoadAndSustainedInjuries. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 08, 2026, 02:31 IST
Maharajganj News: ऑटो की टक्कर से महिला घायल #FollowingTheCollision #SheFellOntoTheRoadAndSustainedInjuries. #VaranasiLiveNews
